अपराधउत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल

नोएडा। कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त है। पिछले छह महीने के दौरान कई बदमाशों का एनकाउंटर किया जा चुका है। ये सभी बदमाश या तो मारे गए या फिर पुलिस के हत्थे चढ़े। ताजा मामले में होली की रात भी दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने बदमाशों का एनकाउंटर किया।

घायल बदमाषों के पास से कुछ तमंचे और 35 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों के ऊपर विभिन्न थानों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाशों की पहचान शोएब व समीर के रूप में हुई है। बदमाशों की फायरिंग में एक कॉन्स्टेबल नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात दादरी के कोट पुल पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है।
गौरतलब है कि योगी सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में अब तक पुलिस और अपराधियों के बीच 1142 एनकाउंटर हुए हैं। इस दौरान 2744 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। एनकाउंटर में पश्चिम उत्तर प्रदेश आगे रहा, अकेले मेरठ जोन में ही 449 इनकाउंटर हुए। इनमें 985 की गिरफ्तारी हुई, जबकि 22 अपराधी मारे गए और 155 घायल हुए। इस दौरान 128 पुलिसकर्मी घायल भी हुए जबकि एक की मौत हो गई। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button