![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-13-copy-4.png)
नई दिल्ली : आइपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को एक ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। पंजाब के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 24 रन की छोटी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते छह विकेट पर 174 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने 19 ओवरों में चार विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत से मुंबई पांचवें स्थान पर पहुंच गई और उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा बनाए रखा।
वहीँ मुकाबले में रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए। 25 गेंदों में 24 रन बनाते हुए उन्होंने 1 चौका और दो छक्के लगाए। इसी के साथ रोहित शर्मा टी 20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। टी 20 क्रिकेट में रोहित शर्मा 300 छक्के लगा चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रोहित शर्मा से इस मामले में पीछे हैं। इसी के साथ रोहित आइपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने वाले गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गेल ने अभी तक आइपीएल में 290 छक्के लगाए हैं, तो रोहित शर्मा के नाम 183 छक्के हैं। सीएसके के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी नाम 180 और विराट कोहली के नाम 171 छक्के दर्ज हैं। 300वां छक्का लगाने के साथ ही ‘हिटमैन’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा 17 बार नॉट आउट रहे हैं और इन सभी मौकों पर उनकी टीम ने जीत का स्वाद चखा है। आपको बता दें की मौजूदा आइपीएल में रोहित दो बार नॉट आउट रहे हैं और दोनों ही बार मुंबई ने विरोधी टीम पर जीत हासिल की है।