उत्तर प्रदेशराजनीति

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर शिवपाल यादव ने कहा- नेता जी के साथ रहने की वजह से मेरा भी अपमान किया और वो टुकुर-टुकुर देखते रहे..

यूपी के इटावा जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि नेताजी चुगलखोरों और चापलूसों के बहकावे में आकर नहीं आए हैं। ऐसे चापलूसों से बचने की जरूरत है। मुलायम सिंह की 80वें जन्मदिन पर सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में आयोजित दंगल में शिवपाल सिंह का दर्द सामने आया। इस दंगल का आयोजन शिवपाल सिंह की ओर से किया गया था। इसमें मुलायम सिंह के आने की भी बात कही जा रही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर शिवपाल यादव ने कहा- नेता जी के साथ रहने की वजह से मेरा भी अपमान किया और वो टुकुर-टुकुर देखते रहे..अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि शराब खुलेआम बिक रही है। हमने जमीनों पर हो रहे कब्जे रोके, झगड़े रोके। मंत्री पद पर रहते सबसे ज्यादा काम हमने किया। लोगों पर आरोप लगे सीबीआई का डर है।

उन्होंने कहा कि नेता जी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लड़ना चाहिए था। नेता जी का दूसरे दलों के लोग सम्मान करते हैं घर के लोग अपमान कर रहे हैं। नेता जी के साथ रहने की वजह से मेरा भी अपमान किया। नेता जी टुकुर-टुकुर देखते रहते थे।  शिवपाल सिंह ने कहा कि लोहिया जी समता और समपन्नता कि बात करते थे। समता आए तभी समाजवाद है। कुश्ती का खेल हिंदुस्तानी खेल है। अंग्रेजी खेल बहुत खर्चीला हैं। देसी खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए। मास्टर चंदगीराम के लड़के जगदीश कालीरमन की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि मास्टर चन्दगीराम के लड़के को आना चाहिए था।

 

Related Articles

Back to top button