ऋषिकेश में कांग्रेस सम्मेलन के बाद राहुल गांधी वापस लौट रहे थे। लेकिन, तभी सड़क पर मूंगफली बेच रहे बुजुर्ग पर उनकी नजर गई। वे रुक गए और कार से उतरकर उसके पास पहुंचे।
![rahul-gandhi-at-jan-samvedna-sammelan_650x400_81484128859](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/01/rahul-gandhi-at-jan-samvedna-sammelan_650x400_81484128859.jpg)
ऋषिकेश के गुमानीवाला में कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करने आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब अपना संबोधन समाप्त कर यहां से रवाना हुए तो सड़क पर अचानक उन्होंने अपनी कार रुकवा दी। उनकी नजरें बगल में मौजूद मूंगफली पर पड़ी।
उनके साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी थे। राहुल गांधी ने यहां पास में सड़क के किनारे मूंगफली बेचने वाले बुजुर्ग के पास जाकर उनका हाल जाना और उनसे मूंगफली खरीदी। राहुल गांधी को अचानक अपने पास पाकर मूंगफली बेचने वाला फूले नहीं समाया।
Back to top button