अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

मूर्तियां तोड़े जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ से की बात

नयी दिल्ली। कुछ राज्यों में में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्दों में खारिज किया और इस मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की। गृह मंत्रालय के अनुसार तोड़फोड़ की घटनाओं को गम्भीरता से लिया गया है। मंत्रालय ने राज्य सरकारों को इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वे सभी आवश्यक कदम उठाएं। राज्य सरकारों से कहा गया है कि ऐसी घटनाओं में लिप्त सभी लोगों के साथ सख्ती से पेश आया जाए और कानून के उपयुक्त प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
बता दें पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई है और इसके साथ ही वामपंथी सरकार 25 साल बाद सत्ता से बाहर हुई। त्रिपुरा के बेलोनिया में व्लादिमीर लेनिन की प्रतिम ढहा दी गयी। वहीं तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मंगलवार रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी पेरियार की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय और डीजीपी एके शुक्ला सेकल बात की थी और उनसे नई सरकार के कामकाज संभालने तक राज्य में शांति सुनिश्चित करने और हिंसा पर नजर रखने को कहा था। मंत्रालय ने कहा कि हालत से निबटने के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त केंद्रीय और राज्य बल उपलब्ध करवाए गए हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों को पागल करार दिया है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रतिमा तोड़ी तो खैर नहीं: अमित शाह
कुछ राज्यों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भाजपा खुलेपन और रचनात्मक राजनीति के प्रति हमेशा ही प्रतिबद्ध रहेगी जिससे इसका लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, तमिलनाडु में पार्टी इकाइयों से बातचीत की है और प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शामिल पाया गया तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मारा मुख्य ध्येय लोगों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाना और न्यू इंडिया का निर्माण करना है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारी विचारधारा और कार्य ने हमें पूरे भारत में लोगों से जोड़ने का काम किया है और हमारे गठबंधन की सरकार 20 से अधिक राज्यों में है। शाह ने कहा कि हम ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं करते।

पेरियार पर ट्वीट कर विवादों में फंसे भाजा नेता एच राजा
भाजपा नेता एच राजा ने कहा कि विचारों का विचारों से विरोध होना चाहिए न कि हिंसा से। किसी को भी ठेस पहुंचाने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। इसलिए अगर इस पोस्ट से कोई आहत महसूस करता है तो मैं दिल से खेद व्यक्त जताता हूं। राजा की टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु में कल विवाद उत्पन्न हो गया था। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमाएं गिराये जाने के बाद अपनी टिप्पणियों में उन्होंने यह संकेत दिया था कि आगे पेरियार की मूर्तियों के साथ भी यही किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button