लखनऊ

मेन्टल मैथमेटिक्स प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को


लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा-4 केे छात्र रिषभ अग्रवाल ने लेविल 5 की जिला स्तरीय मेन्टल मैथमेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेन एण्ड एबाकस के तत्वावधान में सम्पन्न हुई, जिसमें लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने गणित ज्ञान के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर दिखा दिया कि आगे चलकर यह छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। आयोजकों ने रिषभ की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी, प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button