अपराधउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

मेरठ, महिला को अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

16_07_2016-16-07-16--upमेरठ। सड़कें महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। मेरठ में एक महिला को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दो घंटे बाद कचहरी के पास उसे फेंक दिया गया। यही नहीं इस दौरान साथ चल रही उसकी बेटी को भी अगवा किया गया। उससे भी दुष्कर्म की आशंका है।

पीड़ित महिला का पति दिल्ली में ट्रक चालक है। थॉयराइड की बीमारी की वजह से वह सुबह सात बजे बेटी के साथ तेजगढ़ी डॉक्टर के पास जा रही थी। इसी बीच नौचंदी थाना चौकी के समीप पीछे से आई सफेद रंग की लग्जरी कार में सवार पांच लोगों ने उसे अंदर खींच लिया।

बेटी ने भागने की कोशिश की तो एक युवक ने उसे भी पकड़ लिया। महिला को लेकर कार करीब दो घंटे तक सड़कों पर दौड़ती रही। आरोप है कि तीन युवकों ने इस दौरान दुष्कर्म किया। बाद में महिला को कचहरी से कुछ दूर फेंक दिया गया।

महिला का कहना है कि कार में सवार युवक किसी से मोबाइल पर कह रहे थे कि इसकी बेटी को कचहरी के आसपास ही छोड़ दो। होश में आने पर उसने बेटी की तलाश शुरू की तो कचहरी में घूमता हुआ वही युवक नजर आया जिसने बेटी को अगवा किया था। शोर मचाने पर भीड़ ने उसे पकड़ लिया।

करीब पांच घंटे बाद महिला की बेटी भी लहूलुहान हालत में जेल चुंगी से बरामद हो गई। किशोरी के दोनों हाथों पर नाखून के निशान थे और खून निकल रहा था। पुलिस ने मां-बेटी के मेडिकल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button