उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

मेरे ‘चांद’ को सलामत रखना : सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवाचौथ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को पति-पत्नी के प्रेम का पवित्र त्योहार करवाचौथ का धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा और पूजा-अर्चना की।
इस पवित्र मौके पर राजधानी के जेल में महिला कैदियों ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा। इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने विवाहितों के लिए पूजा-पाठ की सामग्री और उनके पतियों से मिलने की भी व्यवस्था की। महिला कैदियों के लिए करवा चौथ व्रत रखने की पूर्ण व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गयी।

 

Related Articles

Back to top button