
जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। साल 2018 को अलविदा कहने के साथ साल 2019 के वार्षिक राशिफल के अनुसार साल कैसा रहेगा इसकी ऊहापोह भी है। तो आज हम आपके डर को दूर करते हुए बताते हैं कि 12 राशियों मेष राशि, वृष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि,तुला राशि,वॄश्चिक राशि,धनु राशि,मकर राशि, कुम्भ राशि, मीन राशि के लिए साल 2019 कैसा रहेगा ये जान लीजिए…।
सबसे पहले तो मेष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2019 मेष राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2019 वार्षिक राशिफल में बताएंगे…..
नव वर्ष 2019 कन्या लग्न और तुला राशि में आगमन कर रहा है। ये दोनों राशियों इससे अधिक प्रभावित होंगी। बुध, बृहस्पति के साथ वर्ष लगन से तीसरे भाव में स्थित हैं। इस तरह यह साल मेष राशि वालों के लिए मेहनत करने वाला रहने वाला है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा और आप खुद को साबित कर पाएंगे।
इस साल आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। गुरु वक्री होकर मार्गी होने से आपके परिवार में दिक्कते आएंगी। जिसके कारण परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको दूसरों के साथ तालमेल बनाना होगा नंवबर के बाद पारिवारिक जीवन सामान्य हो पाएगा।
मेष राशि वालों के लिए साल 2019 आर्थिक स्थिति में बेहतर रहेगा। इस साल आपको धन लाभ के योग बनेंगे। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए निवेश से धन लाभ होगा। साल 2019 में अगस्त के बाद जमापूंजी बढ़ेगी। हालांकि अक्टूबर के बाद धन हानि की संभावना है इस पर आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए पैसों के मामले में सावधानी बरतें, मेष राशि के लिए शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना घातक हो सकता है। धन की बचत करें और सोच समझकर खर्चे करें। इस साल कोई
मेर राशि में करियर और नौकरी पेशा लोगों के लिए यह साल उतार चढ़ाव का रहेगा। करियर के लिहाज सेसाल 2019 मेष के लिए सामान्य दिख रहा है। नौकरी और बिजनेस वालों की तरक्की होगी लेकिन साधारण तौर पर ही। हालांकि इस साल मेष राशि वालों के लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं।
धन लाभ होने की भी संभावना है। निराश न हो लेकिन साल के बीच में अगस्त माह आपके लिए अच्छे दिन लाएगा। मीडिया क्षेत्र में कार्यरत जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी तभी वह सफल होंगे।
प्रबंधन क्षेत्र वालों को नए-नए अवसर मिलेंगे साथ ही इस साल आपको किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र वालों के लिए यह साल अच्छा है। सरकारी नौकरी की तैयारी वालों को सफलता मिलेगी। छात्र और रिसर्च कार्य करने वालों के लिए 2019 अच्छा साबित होगा।
प्रतियोगी परीक्षा वाले छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। फॉरेन स्टडी करने की सोच रहे हैं तो किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नामांकन हो सकता है। जो छात्र सिविल सेवा, बैंक, एसएससी की तैयारी में जुटे हैं उन्हें इस साल सफलता मिल जाएगी। मेडिकल और आईआईटी वालों को कड़ी मेहनत करने होगी तभी सफल होंगे।
मेष राशि वाले 2019 में सेहत से परेशान रहेंगे। जांघों, पैर, और जोड़ों एवं कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस साल आप पर कोई काला जादू भी करवा सकता है। वजन बढ़ने की संभावना है। मेष राशि वालों को पूरे साल सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं होती रहेंगी। स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास करें। अधिक यात्रा से थकान रहेगी और भाग दौड़ से स्वास्थ्य गिरेगा।
2019 में खान-पान पर ध्यान दें तो सुधार संभव है। गरिष्ठ भोजन या अत्यधिक मसाले युक्त भोजन भोजन से बचें वरना पेट रोग के शिकार होंगे। सुबह की सैर से लाभ होगा। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। डायबटीज रोगी अपना विशेष ख्याल रखें और खान पान सही रखें। ब्लड प्रेशर हाई होने पर इसे कंट्रोल करने की कोशिश करें। पत्तेदार सब्जियों खाएं। साल की शुरुआत में वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें वरना चोटिल हो सकते हैं।
मेष राशि के जातकों को साल 2019 में बुरे प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय करने होंगे। इसके लिए आप रोज़ शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही शनिवार के दिन काले तिल दान कर दें। मार्च के बाद अपने घर की छत पर सफेद झंडा लगाएं और इसे दो साल तक लगा रहने दें। इससे अवश्य लाभ होगा।