राष्ट्रीयव्यापार

मैगी के नमूने लैब जांच में फेल, लगा जुर्माना

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में नेस्ले के प्रमुख ब्रांड मैगी के लैब जांच में कथित तौर पर फेल हो जाने पर नेस्ले इंडिया और इसके वितरकों पर जुर्माना लगाया है। इस बीच नेस्ले इंडिया ने कहा कि यह त्रुटिपूर्ण मानकों को प्रयोग में लाने का मामला है। जिला प्रशासन ने नेस्ले पर 45 लाख रपए जबकि इसके तीन वितरकों पर 15 लाख रुपए और इसके दो विक्रेताओं पर 11 लाख रपए का जुर्माना लगाया। जिले के अधिकारियों के अनुसार प्रशासन ने गत वर्ष नवंबर में नमूने इकट्ठा किए थे और उन्हें लैब जांच के लिए भेज दिया था।जांच में पाया गया कि मैगी के उन नमूनों में इंसान की खपत के लिए तय सीमा से अधिक मात्रा में राख थी। लैब जांच के नतीजों पर सवाल उठाते हुए नेस्ले इंडिया ने कहा कि उसे अब तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है और वह आदेश मिलते ही अपील दायर करेगी।

Related Articles

Back to top button