स्पोर्ट्स

मैथ्यूज 90 और चंदीमल 52 पर पहुंचे, लंच तक श्रीलंका 192/3

फॉलोआन टालने संघर्ष कर रही श्रीलंकाई टीम

नई दिल्ली : एंजेलो मैथ्यूज 90 और दिनेश चंदीमल 52 की शानदार बल्लेबाजी के साथ ही श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में फॉलोआॅन बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। मैच के तीसरे दिन लंच के समय श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 192 रन बना लिए थे। इससे पहले दूसरे दिन स्टंप्स के समय तक श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 131 रन था। एंजेलो मैथ्यूज 57 और कप्तान दिनेश चंदीमल 25 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रन बनाकर घोषित की थी। फॉलोआन टालने के लिए श्रीलंका को अब भी 337 रन की जरुरत है। तीसरे दिन का पहला ओवर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने फेंका जिसमें दो रन बने। इसके बाद मो. शमी गेंदबाजी के लिए आए। शमी का सामना करने में दोनों ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कुछ कठिनाई पेश आई। सोमवार को भी श्रीलंका के खिलाड़ी स्‍मॉग को लेकर नाराज दिखे। पहले सेशन के दौरान दिनेश चंदीमल को ड्रेसिंग रूप में ओर इस बारे में इशारा करते देखा गया। श्रीलंका टीम के 150 रन 53.2 ओवर में पूरे हुए। श्रीलंका टीम के 150 रन 53.2 ओवर में पूरे हुए। मेहमान टीम के लिहाज से अच्छी बात यह रही कि उसने शुरुआती घंटे में कोई विकेट नहीं गंवाया।

Related Articles

Back to top button