फीचर्डराष्ट्रीय

मोदी की कानपुर रैली अब १९ अक्टूबर को

modi  भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की कानपुर में रैली अब १९ अक्टूबर को होगी। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने रैली की तिथि का ऐलान कर दिया है। वैसे, रैली के स्थान को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। अगर किसी और मैदान का इंतजाम न हो पाया, तो फिर रैली फूलबाग मैदान पर ही होगी। मोदी की यह रैली पहले १५ अक्टूबर को तय थी लेकिन दशहरा व बकरीद के मद्देनजर इसकी तिथि स्थगित की गयी।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने बताया कि रैली में मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी होंगे। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ दूसरे प्रमुख नेताओं को भी बुलाया गया है। डा. मिश्र ने दावा किया कि प्रदेश में मोदी की पहली कानपुर रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में वह दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेंगे। पार्टी ने रैली को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Related Articles

Back to top button