राजनीतिराष्ट्रीय

मोदी लाना है कांग्रेस को भगाना है : नायडू

vरायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि वे जहां भी जाते हैं सभी जगह एक ही चर्चा रहती है कि मोदी को लाना है और कांग्रेस को भगाना है। उन्होंने कहा कि इसी से आप सोच सकते हैं कि लोगों में कांग्रेस के प्रति कितना रोष व्याप्त है।नायडू यहां विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले पचास सालों से सत्ता में बैठी है उसने आज तक विकास नहीं किया सिर्फ बेरोजगार आतंकवादी गरीबी भुखमरी बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी रिजेक्टेड पार्टी है। नायडू ने कहा कि संप्रग सरकार कितने दिन चलेगा यह कोई कह नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरकार का काउंटडाडन शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button