अन्तर्राष्ट्रीय

मौत के आंकड़ों पर ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- ‘माफ कीजिए कुछ तो मरेंगे ही’

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो ने शुक्रवार रात को देश में वायरस के कारण हुई मौतों को लेकर एक टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे माफ कीजिएगा कुछ लोग मरेंगें, वे मरेंगे। आप एक कार की फैक्ट्री को इसलिए नहीं बंद कर सकते क्योंकि ट्रैफिक की वजह से मौते होती हैं।’ बोल्सनारो ने कहा की ब्राजील की अर्थव्यवस्था के पावरहाउस साओ पाउलो में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में अब तक सबसे ज्यादा मामले और मौतें इसी राज्य में हुई हैं। साओ पाउलो में 1,233 मामले सामने आ चुके हैं और 68 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमें यह देखने की जरूरत है कि वहां क्या हो रहा है। यह राजनीतिक हितों के लिए संख्या का कोई खेल नहीं है।’ इससे पहले शुक्रवार को साओ पाउलो के गवर्नर जोआओ डोरियाने बोल्सनारों पर टीवी विज्ञापनों के जरिए प्रतिबंधों की आलोचना करने वाले गलत जानकारी का प्रसार करने का आरोप लगाया।

इसके अलावा बोल्सनारो ने साओ पाउलो में कोरोनो वायरस के प्रकोप से हुई मौत के आंकड़ों पर शक जताया। उन्होंने राज्य के गवर्नर द्वारा किए गए दावों को बिना सबूत राजनीतिक स्वार्थ के लिए संख्या में हेरफेर करने का आरोप लगाया। बोल्सनारों का यह आरोप ऐसे समय पर सामने आया है जब उनके और गवर्नरों के बीच लड़ाई हो रही है।

डोरियाने पहले बोल्सनारो के साथी थी और बहुत से विशेषज्ञ उन्हें 2022 के राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार मानते हैं। गवर्नरों ने राष्ट्रपति के दृष्टिकोण पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सामाजिक दूरी के उपायों को प्राथमिकता पर उठाने की बजाए वे अर्थव्यवस्था की रक्षा कर रहे हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के बाद, देश के 26 गवर्नरों ने गैर-आवश्यक वाणिज्यिक गतिविधियों और सार्वजनिक सेवाओं पर अपने राज्यों में वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया है।

बोल्सनारों ने ब्राजील कांट स्टॉप का नारा दिया है। यह नारा इटली के मिलान में लोगों की मौत से पहले के अभियान की तरह है। ब्राजील के न्याय मंत्री ने शुक्रवार को सभी विदेशी नागरिकों को हवाईअड्डे के जरिए अपने देश में प्रवेश करने से रोक दिया। यात्रा प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गया और कई अन्य दक्षिण अमेरिकी देशों में इसी तरह के उपायों का पालन किया गया है।

Related Articles

Back to top button