उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

मौनी अमावस्या पर करोड़ों ने लगाई पुण्य की डुबकी

mauni amavasyaइलाहबाद: मौनी अमावस्या के बड़े स्नान पर्व पर आज लोगों ने ठंड की परवाह नहीं की। करोड़ों लोगों ने इलाहाबाद के साथ ही अयोध्या, वाराणसी, कानपुर के साथ गोरखपुर में भी सुबह से ही नदियों में डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या का स्नान तो कल रात से ही शुरू हो गया था लेकिन तड़के करीब चार-पांच बजे भीड़ काफी बढ़ गई थी। इस बड़े स्नान ने कारण इलाहाबाद के संगम पर सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम हैं। माघ माह के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर आज लाखों श्रद्धालुओं ने इलाहाबाद के संगम तथा गंगा व यमुना नदी के तट पर डुबकी लगाई। इस दिन स्नान, दान व ध्यान करने के उद्देश्य से दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु कल से ही इलाहाबाद में जमे हैं। पुण्य बेला में डुबकी लगाने को हर कोई आतुर था। संगम पर आम श्रद्धालु के साथ माघ मेला में पधारे शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर सहित प्रमुख संत-महात्माïओं ने भी संगम में डुबकी लगाई। मौनी अमावस्या पर इलाहाबाद के साथ ही गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी तथा लखनऊ में भी हजारों लोगों ने नदियों ने डुबकी लगाई है। अभी स्नान जारी है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर इलाहाबाद से जुड़े सीमावर्ती जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस प्रमुख स्नान पर्व के कारण आसपास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण जिलों में भी जाम की स्थिति हो गई है। यहां पर आतंकी साजिश के मद्देनजर एटीएस सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button