उत्तर प्रदेशराज्य

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ इस तरह कोहरे ने मचाया कहर एक के बाद एक भिड़ीं 18 गाड़ियां: विडियो

बीते एक हफ्ते से लगातार बढ़ रही सर्दी के बीच सीजन के पहले कोहरे ने अपना कहर दिखा दिया है। रफ्तार के सफर में यह कोहरा हादसों की दस्तक दे गया। कोहरे के कारण बुधवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एकके बाद एक कई वाहन टकराए। हालांकि इसमें फिलहाल किसी के गंभीर घायल होने की खबर नहीं है। 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ इस तरह कोहरे ने मचाया कहर एक के बाद एक भिड़ीं 18 गाड़ियां: विडियो

बताया गया है कि अधिकतर हादसे मथुरा के मांट और बलदेव थाना क्षेत्रों में हुए। यहां कोहरे के कारण करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए।एक हादसे के बाद पीछे से आ रहे सभी वाहन टकराते चले गए। इसमें करीब 10 लोगों को चोट आई हैं। अचानक पड़े इस कोहरे के कारण पुलिस और यातायात की कोई तैयारी भी सामने नहीं आई। ऐसे में सुनसान एक्सप्रेसवे पर राहत कार्य में भी परेशानी हो रही है। 

देखें विडियो:-

https://youtu.be/spgpDsOPwEQ

Related Articles

Back to top button