उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में यमुना नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

यूपी के फ़िरोज़ाबाद जनपद में पशु चराने गए तीन बालकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृतकों में एक बालक और दो बालिकाएं है। हादसा उस वक्त हुआ जव यह नदी में नहा रहे थे।

पूरा मामला थाना नगला खंगर क्षेत्र का है। गांव मढ़ई निवासी राजेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र रामप्रदीप, बृजेश कुमार की पुत्री नीलम और हरी सिंह की 11 वर्षीय पुत्री धनदेवी बकरी चराने यमुना किनारे गए थे। परिजनों के मुताबिक वह प्रतिदिन बकरी चराने के लिए जाते थे। सुबह करीब 11 बजे वह बकरियों को वहीं छोड़कर यमुना में नहाने के लिए कूद गए। तभी तेज बहाव होने के कारण वह डूबने लगे।

यमुना का जल स्तर अधिक होने के कारण बच्चे अपने आप को नहीं संभाल पाए। उन्होंने मदद के लिए शोर मचा दिया।लोग मदद के लिए दौड़े भी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और तीनों की मौत हो गयी.एसओ नगला खंगर ने बताया कि पीड़ित परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए इनकार करने पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button