अजब-गजब

यहां कंडोम के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे है लोग

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हम जिस देश की बात कर रहे है वो वेनेजुएला है जो दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में मौजूद है। बता दें कि इस देश में गर्भपात करवाना गैरकानूनी है।

यदि यहां गर्भपात कराता हुआ नजर आ जाता है तो उसे कठिन सजा दी जाती है। गर्भपात की स्थिति न आए इस कारण यहां के लोग सुरक्षित तरीके से शारीरिक संबंध कायम करते है लेकिन अब इसके लिए भी इन्हें बहुत विचार करना पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक, इस वक्त यहां गर्भनिरोधक पिल्स या कंडोम का दाम काफी ऊंचे है। एक पैकेट कंडोम खरीदने हेतु 755 से 800 यूएस डॉलर व्यय करना पड़ सकता है, भारतीय करेंसी में इनका दाम करीबन 57,000 रुपये है। इन विदेशी ब्रांड के महंगे कंडोम को खरीदने हेतु यहां के लोग काफी पैसा व्यय कर रहे है।

सूत्रों की माने तो, बाजार में लोकल ब्रांड्स के भी कंडोम एवं पिल्स मौजूद है, किन्तु ये पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होते हैं। ऐसे में गर्भधारण का भय बना रहता है। इन्हीं सब वजहों से यहां का  नौजवान एक पैकेट कंडोम हेतु 50 से 60 हजार तक व्यय कर रहे है।

Related Articles

Back to top button