फीचर्डराष्ट्रीय

यहां जमकर होती है पतियों की पिटाई

नई दिल्ली। चप्पल, बेल्ट, पिन और बर्तनों से आज तक पतियों के हाथों पत्नियों की पिटाई के बारे में सुना था पर यह जान हतप्रभ हो जाएंगे कि मिस्र की महिलाएं इन हथियारों का उपयोग पतियों को मारने के लिए करती हैं और इस मामले में दुनिया में नंबर वन पायदान पर हैं।wife28july16_2016728_17519_28_07_2016

इंडिया टुडे के अनुसार, मिस्र के फैमिली लॉ कोर्ट द्वारा पेश किए गए हाल के आंकड़ों से पता चला है कि करीब 28 फीसद महिलाएं अपने पतियों की जमकर धुनाई करती हैं।

सदा एल बलाद न्यूज के अनुसार, 66 फीसद मिस्र के दंपत्तियों ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल किया हुआ है। वैसे पति जो पत्नियों के द्वारा हिंसा के शिकार हैं के पास छुटकारा का एकमात्र रास्ता है- कानून। चीजें और भी जटिल हो जाती हैं क्योंकि महिलाओं को कानूनी रूप से सुरक्षित कर दिया गया है।

सूत्रों से पता चलता है कि महिलाएं पतियों से लड़ाई के लिए जो हथियार उपयोग करती हैं उनमें बेल्‍ट, पिन, चाकू, बर्तन के अलावा भी बहुत कुछ है। यहां तक कि वे पतियों को नशीली चीजें खिला देती हैं ताकि लड़ाई के दौरान वे कमजोर बने रहें।

रिपोर्ट के अनुसार मिस्र दुनिया में इस मामले में अव्‍वल है जहां महिलाएं अपने पतियों के साथ हिंसात्‍मक व्‍यवहार करती हैं। अमेरिका में यह 23 फीसद, ब्रिटेन में 17 फीसद और भारत में 11 फीसद है।

इसका दूसरा पहलू, एमनेस्‍टी इंटरनेशनल द्वारा मिस्र पर जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार 47 फीसद महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हैं।

 

Related Articles

Back to top button