अन्तर्राष्ट्रीय

यहां सिर्फ खूबसूरत और सिंगल लड़कियों की होती है पुलिस में भर्ती

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया का नाम सुनते ही सबके दिमाग में तानाशाह किंग जोंग का चेहरा आ जाता है। किंग जोंग जितना अपने तानाशाही रवैये की वजह से मशहूर है उतना ही वो अपने अजीबों-गरीब फरमान की वजह से चर्चा में रहता है। नॉर्थ कोरिया में उसने ऐसे कई नियम बना रखे हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्हीं में से एक नियम है वहां के ट्रैफिक पुलिस में भर्ती को लेकर।

केवल खूबसूरत लड़कियों की होती है भर्ती नॉर्थ कोरिया में ट्रैफिक पुलिस के लिए केवल खूबसूरत लड़कियों को ही चुना जाता है। नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग शहर की सड़कों पर आपको खूबसूरत लड़कियां ट्रैफिक कंट्रोल करते दिख जाएंगी। प्योंगयांग में ट्रैफिक वुमन नीली वर्दी और काले जूतों में मार्च करती दिखाई दे जाती हैं। इस शहर की ट्रैफिक को कंट्रोल करना लड़कियों के हाथों में है। 

OMG!! भारत के इस गांव में 8 पतियों की होती है सिर्फ एक पत्नी

भर्ती के लिए अजीब कानून ट्रैफिक पुलिस में भर्ती के लिए कुछ पैमाने निर्धारित किए हैं, जिसके मुताबिक महिलाओं का खूबसूरत, लंबा और आकर्षक होना जरुरी है। नॉर्थ कोरिया में ट्रैपिक पुलिस में भर्ती होने के लिए लड़कियों को कम से कम 5 फिट 4 इंच का होना होता है। उनकी उम्र 16 से 26 साल होनी चाहिए। 

कुंवारी लड़कियों को ही नौकरी नॉर्थ कोरिया में ट्रैफिक पुलिस में सबसे खास बात है कि अगर लड़कियों को ये नौकरी चाहिए तो उनका कुंवारी होना आवश्यक है। अगर उन्होंने नौकरी के दौरान भी शादी कर ली तो उन्हें ट्रैफिक ऑफिसर की नौकरी तुरंत छोड़नी पड़ती है। 

26 साल में हो जाती है रिटायर यहां ट्रैफिक पुलिस में सिर्फ खूबसूरत लड़कियों को ही रखा जाता है। खास बात यह है कि 26 साल की उम्र में उनको रिटायर भी कर दिया जाता है। इतना ही नहीं नौकरी के दौरान उन्हें सख्त नियमों का पालन करना होता है। उन्हें नौकरी के दौरान तय मानदंडों के अनुसार ही जिंदगी जीने का हक होता है। 

मिलती है ये सुविधाएं एक वेबसाइट के मुताबिक नौकरी के दौरान इन ट्रैफिक वुमन को बाकी लोगों से 300 ग्राम ज्यादा खाना हर रोज मिलता है। उन्हें रहने के लिए घर और मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं। सैलरी के तौर पर उन्हें करीब 3,500 नॉर्थ कोरियन वॉन यानी करीब 30 डॉलर मिलती है। 

Related Articles

Back to top button