अजब-गजब

यहां सिर्फ 12 रुपये में लोगों को मिल रहा घर, बनवाने में भी सरकार करेगी मदद, जानिए नियम और शर्ते

नई दिल्ली: रोटी, कपड़ा और मकान। जीने के लिए ये तीनों चीजे सबसे ज्यादा जरूरी है। महंगाई के इस जीवन में ज्यादातर लोग अपना घर खरीदने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और फिर जाकर लोन की या घरवालों, दोस्तों की सहायता लेने के बाद घर ले पाते हैं। आज-कल कहीं भी घर खरीदना सस्ता नहीं है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी जगह है जहां घर खरीदना एक चॉकलेट खरीदने से भी सस्ता है तो क्या आप मानेंगे? शायद नहीं। पर यह सच है। उत्तर क्रोएशिया में शहर है जहां आप सिर्फ 12 रुपये में घर खरीद सकते हैं। वहां कि सरकार ने यह नियम शहर की घटती आबादी को देखते हुए तय किए हैं। हालांकि इसके साथ कुछ शर्ते भी है जो आपको माननी पड़ेगी।

उत्तर क्रोएशिया के एक शहर में बहुत कम आबादी होने के कारण वहां घर लेने के लिए लोगों लुभाने के लिए केवल 12 रुपये में घर बेचे जा रहे हैं। लेग्राड नाम का यग शहर कभी क्रोएशियाई क्षेत्र जनसंख्या के मामले में दूसरा नंबर पर आता था। लेकिन एक सदी पहले ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य के विघटन के बाद से शहर की जनसंख्या को लगातार गिरावट का सामना करना पड़ा। अब, शहर में सिर्फ 2,250 निवासी हैं। जो 70 साल पहले की संख्या का आधा है। लेग्राड, हंगरी के साथ सीमा के पास है, जो कि हरे भरे खेतों और जंगल से घिरा हुआ है।

यहां मौजूद ज्यादातर घर खंडहरों में बदल चुके हैं। किसी की खिड़की नहीं है तो किसी के दरवाजे नहीं है। घरों की दीवारें मोल्ड से ढकी हुई हैं। नगर पालिका का कहना है कि वह नए निवासियों को नवीनीकरण के लिए 25,000(देश की मुद्रा) कुना का भुगतान करेगी, शहर को जोड़ने से शहर के महापौर के अनुसार, घर बनाने में लगने वाली कीमत का 20 प्रतिशत या 35 हजार कुना तक कवर किया जाएगा।

इसके अलावा लेग्राड में बसने के इच्छुक लोगों की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए। उन्हें शहर में कम से कम 15 साल तक रहने के लिए भी प्रतिबद्ध होना होगा। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की अब तक 17 संपत्तियों की बिक्री हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button