अन्तर्राष्ट्रीय

यहूदी प्रार्थना स्थल पर भीषण गोलीबारी, एक की मौत- तीन घायल

वाशिंगटन : कैलिफोर्निया के शहर सैन डिएगो के समीप पोवेय में एक यहूदी उपासनागृह में गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। पोवेय के मेयर स्टीव वॉस ने कहा कि यह घटना घृणापूर्ण अपराध था। सैन डिएगो के अधिकारी बिल गोर ने कहा कि कैलिफोर्निया में यहूदी उपासनागृह में एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिससे कई लोग घायल हो गए। वॉस ने एमएसएनबीसी प्रसारक को बताया एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल है। पीडि़तों में एक 60 वर्षीय महिला है, जिसकी अस्पताल में ही मौत हो गई। वहीं बाकी के तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। एक पीडि़त की उम्र 57 साल है, जिसने अपनी दोनों तर्जनी उंगलियां खो दी हैं। वहीं 34 साल के एक व्यक्ति और एक लड़की भी इस गोलीबारी का शिकार हुए हैं। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और अब उससे पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर बुलेटप्रूफ बनियान और हेलमेट पहने हुए था। पीडि़तों की सूची में कई बच्चे और एक यहूदी धर्मगुरु शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button