उत्तर प्रदेशराज्य

यात्री कृपया ध्यान दें: 24 Nov से 7 Jan 2018 तक 10 सुपरफास्ट ट्रेनें कैंसिल, टिकट होंगे रिफंड

लखनऊ.कोहरे और धुंध की वजह से ट्रेनों की टाइमिंग पिछले 1 हफ्ते से बिगड़ी हुई है। करीब 7 से 8 घंटे की लेट हो रही ट्रेनों को राइट टाइम करने के लिए एनसीआर ने आज से 7 जनवरी तक 10 सुपरफास्ट ट्रेन और 12 से ज्यादा पैसेंजरों को कैंसिल कर दिया है। इसके चलते दिल्ली से गोहाटी, कन्याकुमारी, लखनऊ, गाजियाबाद, समेत कई जिलों के पैसेंजर्स प्रभावित हो सकते हैं। एनआर के पीआरओ विक्रम सिंह ने बताया, ”नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 2 पर वाॅशबल एप्रेन वर्क के चलते ये फैसला लिया गया है।” यात्री कृपया ध्यान दें: 24 Nov से 7 Jan 2018 तक 10 सुपरफास्ट ट्रेनें कैंसिल, टिकट होंगे रिफंड

लखनऊ नई दिल्ली गोमती समेत 9 और कैंसिल…

– लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस (12419-12420)। 
– नई दिल्ली-आगरा छावनी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14212-14211)।
– पानीपत-नई दिल्ली-पानीपत महिला स्पेशल (64470-64469)।
– पलवल-नई दिल्ली-पलवल महिला स्पेशल (64491-64492)। 
– रोहतक-नई दिल्ली-रोहतक एमईएमयू (64912-64911)।
– हजरत निजामुददीन-नई दिल्ली ईएमयू (64087)।
– नई दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू (64097)।
– गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64427)।
– नई दिल्ली-पलवल ईएमय (64080-64082)।
– शकूरबस्ती-नई दिल्ली ईएमयू (64018)।

इन्हें भी जानें

– 23 नवंबर से 6 जनवरी 2018 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी (12192) जबलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट अपनी यात्रा हजरत निजामुद्दीन पर समाप्त करेगी।
– (12191) नई दिल्ली-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 नवंबर से 7 जनवरी 2018 तक अपनी यात्रा हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शुरू करेगी।
– (12192-12191) जबलपुर-नई दिल्ली-जबलपुर सुपरफास्ट रेलगाड़ी हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
– 24 नवंबर से 6 जनवरी 2018 तक प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या (64015) पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू अपनी यात्रा हजरत निजामुद्दीन पर समाप्त करेगी।
– (64910) शकूरबस्ती-मथुरा जं. ईएमयू 24 नवंबर से 7 जनवरी 2018 तक अपनी यात्रा हजरत निजामुद्दीन से प्रारम्भ करेगी।
– (64015-64910) पलवल-शकूरबस्ती-मथुरा जं. ईएमयू हजरत निजामुद्दीन शकूरबस्ती- हजरत निजामुद्दीन के बीच रद्द रहेंगी।

ब्लॉक के दौरान रोककर चलाई जाने वाली रेलगाड़ियां

– 16317 कन्याकुमारी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस।
– 16687 मंगलौर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा नवयुग एक्सप्रेस।
– 11499 जबलपुर- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस।
– 16031 चैन्नै सैन्ट्रल-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा अण्डमान एक्सप्रेस।
– 19803 कोटा -श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रात 11.00 बजे तक रोककर चलाया जाएगा।
– 12957 अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली छावनी-दिल्ली सराय रौहिल्ला पर 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button