युवराज ने बिपाशा को कहा कुछ ऐसा, जिसे सुन बिप्स ने भी दिया उनके ही अंदाज में जवाब
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/11/yuvraj-singh-5583e2613097c_l.jpg)
स्तक टाइम्स/एजेंसी- युवराज सिंह ने बिपाशा बसु को इशारों में समझाया है कि अब शादी करने का नंबर तुम्हारा है। इस पर बिपाशा ने भी हां करते हुए कहा कि जल्दी ही ऐसा होगा।
आपको पता तो होगा ही बिपाशा इस समय अपने बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ रिलेशन में हैं। पर दोनों ने अभी तक इस बात को सबके सामने नहीं माना है।
पर हाल ही में युवराज सिंह ने एक इशारा ऐसा किया है जिससे लग रहा है कि बिपाशा और करण अपने रिश्ते को को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
युवराज ने ऐसा क्यूं कहा तो हम आपको पूरी घटना बताते हैं, किस्सा तब शुरू हुआ जब हरभजन सिंह की शादी पर युवराज ने उनको बधाई दी।
इस पर भज्जी ने भी युवराज से ट्वीटर पर कहा था कि अब चौंकाने की बारी उनकी। अभी हाल ही में युवराज ने हेजल कीच के साथ सगाई कर ली। इस पर बिपाशा बसु ने युवी के ट्विटर पर उन्हें संदेश भेजते हुए उनको बधाई दी।
युवी भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी अपने अंदाज़ में उसका जवाब देते हुए लिखा ‘थैंक यू बिप्स कुमारी, अब तुम्हारी बारी। यह पढ़कर बिपाशा ने उन्हें लिखा ‘बिलकुल, जल्द मेरा नंबर भी आएगा।
युवराज और बिपाशा की इस बातचीत को पढ़कर तो यही लगता है कि बिप्स अपने रिश्ते को शादी तक ले जाने की तैयारी में है। वैसे भी बिप्स और करण दोनों एक साल से साथ हैं। और हाल ही में बिप्स ने भी इस बात को स्वीकार किया था।