अन्तर्राष्ट्रीयराजनीति

यूएनएससी में वियतनाम ने भारत का किया समर्थन

नयी दिल्ली। वियतनाम के राष्ट्रपपति ने यूएनएससी में भारत का समर्थन किया। राष्ट्र।पति त्रान दाई क्वांमग भारत दौरे पर हैं। उन्होंयने रविवार को कहा कि वियतनाम क्षेत्रीय संबंधों और सहयोग तंत्र में भारत की सक्रिय भागीदारी का समर्थन करता है। वहीं यह भी कहा कि वियतनाम संयुक्तथ् राष्ट्री सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाधयी सदस्यहता का भी समर्थन करता है। क्वांिग के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोर देते हुए कहा था कि एशिया, प्रशांत क्षेत्र में वियतनाम भारत की शीर्ष प्राथमिकता है। वहीं वियतनाम की विदेश नीति पर नजर डालें तो भारत हमेशा से सबसे अहम सहयोगियों में से एक रहा है। इससे पहले आज क्वां ग ने कांग्रेस की पूर्व अध्यंक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और लोकसभा अध्य क्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की।
तीन मूर्ति भवन में एक सभा को सम्बोधित करते हुए क्वांहग ने कहा कि हम पिछले साल नवम्बर में आसियान-भारत शिखर सम्मेहलन में मोदी के वक्तव्य की सराहना करते हैं, जिसमें उन्होंरने कहा था कि भारत की एक्टव ईस्टक पॉलिसी को आसियान के तर्ज पर आकार दिया गया है। वहीं शनिवार को मोदी और राष्ट्रकपति क्वांहग की वार्ता के बाद दोनों देशों ने परमाणु सहयोग समेत तीन समझौतों पर हस्तारक्षर किए। दोनों देशों ने एक सक्षम और नियम आधारित क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ खुले एवं समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करने का संकल्प जताया है। इसे क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य विस्तार के लिए एक अहम संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले शनिवार को दिन में क्वांग का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी क्वांग से मुलाकात की। तीन दिन की यात्रा पर भारत आए क्वां्ग को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Related Articles

Back to top button