उत्तर प्रदेश

यूपी क़ी तरह़ बिहार में भी परिवर्तन लाने में समाजवादी पार्टी ही समर्थ है : अखिलेश

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
download (7)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बिहार में औरंगाबाद और रोहतास जिले के करहगर और गोह विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशियांे को जिताने की अपील की और कहा कि बिहार में परिवर्तन लाने में समाजवादी पार्टी ही समर्थ है। उ0प्र0 में समाजवादी सरकार ने जनहित में तमाम उपलब्धियाॅ हासिल की हैं, उन्हें बिहार में भी क्यों नहीं लागू किया जा सकता है ? बिहार आज जिन समस्याओं से जूझ रहा है उनका समाधान डा0 लोहिया, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर की नीतियों तथा समाजवादी रास्ते से ही हो सकता है। इन्हीं के विचारों को मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाया है। श्री यादव की चुनावी सभाओं में आज भारी जनसमूह उमड़ा था। औरंगाबाद से श्री रंजन कुमार सिंह, करहगर से श्री रामधनी सिंह तथा गोह से श्री राम अयोध्या प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। लखनऊ से मुख्यमंत्री जी के साथ आए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी भी थे , श्री यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों, महिलाओें तथा अल्पसंख्यकों के हित की तमाम योजनाएं चल रही है। मुफ्त दवाई, पढ़ाई और सिंचाई की व्यवस्था है। महिलाओं के पक्ष में 108 समाजवादी एम्बूलेन्स सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, मेट्रो परियोजना, कामधेनु योजना चल रही है। युवाओं को लैपटाप मिले हैं। सोलर प्लांट लग रहे हैं। पूंजी निवेश आ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। समाजवादी पेंशन से 50 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र और बिहार में सत्तारूढ़ दलों पर हमला बोलते हुये जनता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए चुनाव से ऐन पहले केन्द्र सरकार ने बिहार को स्पेशल पैकेज दिया। इस पैकेज में बिहार की गरीब जनता, किसानों, मजदूरों के लिए क्या है, यह कोई नहीं जानता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन से देश में एक नया राजनैतिक संदेश जायेगा। उत्तर प्रदेश और बिहार एकजुट होकर देश की तकदीर को बदल सकते हैं। अगर उत्तर प्रदेश और बिहार में विकास नहीं होगा तो देश विकास की राह पर बहुत पीछे रह जाएगा।

Related Articles

Back to top button