उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह तबीयत नाजुक, अस्पताल पहुंचकर राजनाथ सिंह ने जाना हाल

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है, जिनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा है। उन्हें देखने के लिए अस्पताल में बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं। दो दिन पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह की तबीयत का हालचाल जाना था। इसी कड़ी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अस्तपताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही स्वस्थ होने की कामना की।

एसजीपीजीआई में कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में जानने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में जाकर श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है. उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

एसजीपीजीआई के बयान के अनुसार विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान, कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button