उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

यूपी निकाय चुनाव: 16 नगर निगम में से 10 पर BJP आगे, BSP को 5 पर बढ़त

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग शुक्रवार को सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान के मुताबिक, 16 नगर निगम में से 10 पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, एक पर कांग्रेस और पांच पर बहुजन समाजवादी पार्टी ने बढ़त बनाई है। पहले राज्य में 14 नगर-निगम थे। इनमें 12 पर बीजेपी का कब्जा था। इस बार दो नए नगर निगम अयोध्या-फैजाबाद और मथुरा-वृंदावन में भी चुनाव हुए हैं। इन सभी सीटों के लिए तीन फेज में 22, 26 और 29 नवंबर को वोट डाले गए थे।यूपी निकाय चुनाव: 16 नगर निगम में से 10 पर BJP आगे, BSP को 5 पर बढ़त

16 नगर निगम के कैंडिडेट्स की लिस्ट

1. आगरा: नवीन जैन (BJP), राहुल चतुर्वेदी (SP), विनोद बंसल (CONG), दिगंबर सिंह धाकड़े (BSP)
2. कानपुर नगर:प्रमिला पांडेय (BJP), वंदना मिश्रा (CONG), माया गुप्ता (SP), अर्चना निषाद (BSP)
3. झांसी:रामतीर्थ सिंघल (BJP), प्रदीप आदित्य जैन (CONG), राहुल सक्सेना (SP), बृजेंद्र कुमार व्यास (BSP)
4. वाराणसी:साधना गुप्ता (SP), मृदुला जयसवाल (BJP), शालिनी यादव (CONG), सुधा चौरसिया (BSP)
5. इलाहाबाद: विनोद दुबे (SP), विजय मिश्रा (CONG), अभिलाषा गुप्ता नंदी (BJP), रमेश चंद्र केशरवानी (BSP)
6. गोरखपुर: सीताराम जायसवाल (BJP), हरेन्द्र (BSP), राहुल गुप्ता (SP), राकेश यादव (CONG)
7. लखनऊ: संयुक्ता भाटिया (BJP) , बुलबुल गोडियाल (BSP), मीरा वर्धन (SP), प्रेमा अवस्थी (CONG) 
8. मथुरा: वृंदावन: डॉ मुकेश आर्य (BJP), मोहन सिंह (CONG), गोवर्धन सिंह (BSP), श्याम मुरारी चौहान (SP)
9. फिरोजाबाद: राजनारायण मुन्ना गुप्ता (SP), शहजहां परवीन (CONG), नूतन राठौर (BJP), राशि गर्ग (BSP)
10 गाजियाबाद: डाली शर्मा (CONG), आशा शर्मा (BJP), मुन्नी चौधरी (BSP)
11. सहारनपुर: साजिद चौधरी (SP), शशि वालिया (CONG), संजीव वालिया (BJP), फजलुरहमान (BSP)
12. मेरठ:दीपू मनेठिया बाल्मीकि (SP), ममता सूद वाल्मीकि (CONG), कान्ता कर्दम (BJP) 
13. बरेली: आईएस तोमर (SP), अजय शुक्ला (CONG), उमेश गौतम (BJP), मो. युशुफ (BSP)
14. मुरादाबाद: यूसुफ अंसारी (SP), रिजवान कुरैशी (CONG), विनोद अग्रवाल (BJP), लाखन सिंह सैनी (BSP) 
15. अलीगढ़: मुजाहिद किदवई (SP), मधुकर शर्मा, राजीव अग्रवाल (BJP), फुरकान (BSP) 
16. अयोध्या:फैजाबाद, गुलशन बिन्दू (SP), शैलेंद्रमणि पांडेय (CONG), ऋषिकेश उपाध्याय (BJP), गिरीशचंद वर्मा (BSP)

Related Articles

Back to top button