उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

यूपी में अफसर पर लगा रेप का आरोप, पीड़ि‍त महिला ने वायरल किया अश्‍लील वीडि‍यो

up_1444559712बस्ती. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के एक बेलगाम अफसर की घिनौनी करतूत से हड़कंप मच गया है। सदर तहसील के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के अश्‍लील वीडियो ने जाहिर कर दिया है कि गरीबों की सुनवाई के बदले उनसे रिश्‍वत के तौर पर क्या कुछ वसूला जाता है। तहसीलदार का यह बेहद शर्मनाक वीडि‍यो हाथ लगा है, लेकिन इसे दिखाया नहीं जा सकता है।
पीड़ि‍त महिला ने मीडि‍या को दिया वीडि‍यो
तहसीलदार विनोद सिंह पर एक महिला ने खुद के साथ अश्‍लील विडियो देकर सनसनी फैला दी है। महिला ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांशीराम शहरी आवास योजना में आवास देने और शादी करने का झांसा देकर कई बार महिला के साथ हमबिस्तर हुआ। आरोप है कि महिला पांच अक्टूबर 2014 को तहसील परिसर में कांशीराम आवास योजना में आवास मांगने के लिए एप्लीकेशन लेकर पहुंची। तहसीलदार ने महिला को आवास दिलाने का भरोसा देकर दूसरे दिन सुबह आवास पर आने को कहा।
बार-बार करता रहा रेप
पीड़ि‍त महिला जब तहसीलदार के आवास पर पहुंची तो उसके साथ जबरन तहसीलदार विनोद सिंह ने कमरे में लेजाकर रेप किया। इसके बाद महिला ने लोकलाज के डर से यह बात किसी को भी बताना मुनासिब नहीं समझा। इसका फायदा उठाकर तहसीलदार आए दिन उसे अपने सरकारी आवास या चुनिंदा ठिकानों पर बुलाकर रेप करता रहा। साल भर बीत जाने के बाद जब पीडि़ता के साथ तहसीलदार का बर्ताव बदलने लगा और आवास मिलने की कोई गुंजाइस नहीं दिख रही थी। इसके बाद तहसीलदार ने नई चाल चली, जिसमें उसने कहा कि वह पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करेगा और उसे अपनी पत्‍नी बनाएगा। समय बीतता गया और तहसीलदार के बर्ताव में बदलाव आने लगा, जिससे महिला को लग गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद पीड़ि‍‍ता ने न्याय के लिए आला अधिकारियों के दरवाजे पर फरियाद लगाई, लेकिन एक अधिकारी से मामला जुड़ा होने के कारण उसे न्याय नहीं मिल सका।
डीएम ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
अब एक साल बीत जाने के बाद पीड़ि‍ता ने मीडिया के सामने आकर इस आरोपी तहसीलदार का अश्‍लील वीडियो का खुलासा किया है, जिसमें साफ तौर पर तहसीलदार विनोद सिंह की काली करतूत दिखाई दे रही है। महिला की शिकायत के बाद अफसर लाबी में हड़कंप मच गया है। धीरे धीरे यह विडियो वायरल होता जा रहा है, जिससे जिला प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। मामले में डीएम ने कहा कि शिकायत मिली और इसे गंभीरता से लेते हुए एडीएम को जांच सौंप दी है। साथ ही रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related Articles

Back to top button