उत्तर प्रदेश

यूपी में सुरक्षित नहीं है महिलाएंः उमा भारती

रायबरेली। समाजवादी पार्टी की सत्ता में पूरे पांच साल सूबे की जनता कराहती रही, वही सरकार के विधायक मंत्री सिर्फ जमीने हथियाने में लगे रहे और सपा मुखिया परिवारवाद में फंसे और बेटा विकास की बात करता है कि काम बोलता है। मैं पूछना चाहती हूँ कि विकास बोलता है तो गठबंधन की क्या अवश्यकता पड़ी। उक्त बाते रायबरेली की ऊंचाहार विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्या के समर्थन मे केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कही। उन्होने कहा कि सपा सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति के द्वारा किये गए महिला उत्पीड़न का जवाब डिम्पल यादव को देना होगा की इस प्रकार के मंत्रियों से प्रदेश की महिला कैसे सुरक्षित रह पाएंगी और अखिलेश यादव को भी ये सोचना पड़ेगा की इन मंत्रियों से वो डिम्पल यादव को कैसे सुरक्षित करेंगे।
आगे उन्होंने कहा की एक बार सपा ने 1993 में बसपा से भी गठबंधन किया था और मायावती के ऊपर उनके गुंडों ने गेस्ट हॉउस में हमला कर दिया था तब भाजपा के ही ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने उनकी इज्जत बचायी थी और अब कांग्रेस ने सपा से गठबंधन किया है अब कांग्रेस को सोचना होगा की उनकी इज्जत कैसे बचेगी सपा के गुंडों से। आगे उन्होंने प्रत्याशी उत्कृस्ट मौर्या जी के लिए वोट करने की अपील की उन्होंने जनता से कहा की ये वोट आप उमा भारती को प्रत्याशी समझकर वोट करिये आप रामराज्य के लिए वोट करिये। भाजपा तो रामराज्य की बात करती वो रामराज्य जंहा पुत्र ने पिता के कहने पर वनवास स्वीकार किया था यंहा तो कुर्शी के लिए पुत्र ने पिता का ही वनवास पे भेज दिया। उमा भारती ने कहा ऊंचाहार के विकास और महिला सुरक्षा के लिए आप लोग उत्कृश्ट मौर्या को वोट दे और भाजपा के हांथों को मजबूत करिये। उमा भारती जी ने कहा की भाजपा कभी जातिवाद की राजनीत नहीं करती सपा वाले यादव की बात करते है, यादव कुल में तो भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया था और हम तो बांके बिहारी के उपासक हैं तो हम कैसे यादव के विरोधी हो गए।

Related Articles

Back to top button