राष्ट्रीयलखनऊ

यूपी में 14 आइपीएस अधिकारियो का तबादला

up governmentलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 14 आइपीएस अधिकारियो की तैनाती में फेरबदल किया है। इसमें दो डीआइजी रेंज तथा 12 एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, अमिताभ यश को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से सम्बद्व किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, टेलीकाम, मोहित अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बादा के पद पर तैनाती मिली है। पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र, राम बहादुर को एसपी एसआइटी, लखनऊ, पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर सत्य भूषण पाठक को पुलिस अधीक्षक पीटीसी, सीतापुर, पुलिस अधीक्षक अमरोहा सुभाष सिंह बघेल को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक अमरोहा, पुलिस अधीक्षक बादा अमित वर्मा को पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट किरन एस. को पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर संतोष कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, बदायूं, अपर पुलिस अधीक्षक, लखनऊ सौमित्र यादव को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर शिव शकर यादव को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र तथा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा स्वामी प्रसाद को पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट के पद पर तैनाती मिली है। एसपी महराजगंज शरद सचान को डीजीपी दफ्तर से सम्बद्ध किया गया है जबकि हिमांशु कुमार को पीएसी गोंडा सेनानायक से एसपी महराजगंज बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button