जीवनशैली

ये एप्स हैं गजब के, इनसे करिए शानदार गार्डनिंग

gardening-apps-56669d82c44d5_lगार्डनिंग के काम आने वाले ये एप्स वाकई शानदार हैं। इनसे आप प्लांट्स जुड़ी चीजों को शिड्यूल कर सकती हैं। बिना माली को बुलाए खुद गार्डन को मेंटेन कर सकती हैं। यहां वेजिटेबल, फ्र्रूट या हर्ब गार्डन की टिप्स अलग-अलग दी गई हैं। यहां बताया गया है कि किस तरह से छोटे गार्डन में सर्दी के मौसम में बीज बोए जा सकते हैं। यहां ऐसी छोटी-छोटी बारीकियां भी आपको सिखाई गई हैं कि आपको पौधों को पानी किस तरह से देना है। साथ ही सजावट की टिप्स भी मौजूद हैं।

प्लांट अलार्म

इस फ्री एप की मदद से आप अपने प्लांट्स से जुड़ी चीजों को शिड्यूल कर सकती हैं। साथ ही उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर शेयर भी कर सकती हैं। यह खास एप गूगल प्ले स्टोर पर Garden Manager: Plant Alarm सर्च कर इंस्टॉल किया जा सकता है।

डीआईवाई गार्डनिंग

इस एप  की खासियत यह है कि आप इसकी मदद से गार्डनिंग की ऐसी टिप्स जान सकती हैं, जो आपके काम की हों। यदि आप पहली बार गार्डनिंग कर रही हैं तो भी यहां वे सभी जानकारियां मौजूद है, जो आपकी मदद कर सकें। यहां वेजिटेबल, फ्र्रूट या हर्ब गार्डन की टिप्स अलग-अलग दी गई हैं। यहां बताया गया है कि किस तरह से छोटे गार्डन में सर्दी के मौसम में बीज बोए जा सकते हैं।

यहां ऐसी छोटी-छोटी बारीकियां भी आपको सिखाई गई हैं कि आपको पौधों को पानी किस तरह से देना है। साथ ही सजावट की टिप्स भी मौजूद हैं। करीब 5 एमबी का यह एप हजारों बार डाउनलोड हो चुका है और इसे ज्यादातर लोगों ने रेटिंग के लिए फाइव स्टार्स दिए हैं।  यह फ्री एंड्रॉइड  एप गूगल प्ले पर DIY Gardening Tips सर्च कर इंस्टॉल किया जा सकता है।

बिगिनर्स गार्डनिंग गाइड

यदि आप गार्डनिंग के बारे में कुछ नहीं जानती और पहली बार अपने बगीचे में पौधे उगाने जा रही हैं तो यह एप आपके काम का हो सकता है। इसमें आपके लिए प्रेक्टिकल स्टेप्स दिए गए हैं। इसके अलावा आपके लिए वीडियो लिंक्स भी मौजूद हैं जो आपको किसी भी चीज को करने का सही तरीका सिखाते हैं।

इस एप की एक और खासियत यह है कि इसमें कुछ चुनिंदा गार्डनिंग वेबसाइट के लिंक्स भी दिए गए हैं। आप उन्हें ब्राउज कर लेटेस्ट जानकारी से अपडेट रह सकते हैं। इस खास एप को  रेट करने वाले ज्यादातर लोगों ने इसे फाइव स्टार दिए हैं। यह फ्री एप गूगल प्ले स्टोर पर Beginners Gardening Guide सर्च कर इंस्टॉल किया जा सकता है। इसका साइज 1.2 एमबी है।

Related Articles

Back to top button