ज्ञान भंडार
ये तीन महिलाएं बनीं महाराष्ट्र की स्वच्छता दूत, शॉचालय बनाने की ली शपथ


वाशिम की संगीता तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने मंगलसूत्र गिरवी रखकर घर में शौचालय बनवाया था। इसी तरह यवतमाल की चैताली ने अपने विवाह में सोना लेने के बजाय पिता से प्री फैब्रिकेटेड शौचालय मांगा था। वहीं नाशिक के सिन्नर तहसील की सुवर्णा लोखंडे ने महिला बचत गट से कर्ज लेकर शौचालय बनवाया था।
इन तीनों महिलाओं को मुख्यमंत्री ने यहां पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गाडगेबाबा, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज द्वारा दिए गए ग्राम स्वच्छता मंत्र को नागरिक भूल गए हैं। इस कारण शहर प्रदूषित हो रहे हैं। शहरों में पानी के स्त्रोत खराब हो गए हैं। इसका असर हमारी सेहत और पर्यावरण पर हो रहा है।