अजब-गजब
ये महिला पीती है इंसानों का खून, आज बन चुका है इसका शौक

भला ऐसा अजीबोगरीब शौक कौन पालता है..? इस बारे में जब आप जानेंगे तो यही कहेंगे। जी हां, यह कहानी है एक ऐसी महिला की जो इंसानी खून पीती है। इसके पीछे छुपी वजह बड़ी चौंकाने वाली है। जी हां, लोग इस महिला की तुलना हॉलीवुड फिल्मों में दिखाए जाने वाले वैम्पायर घोस्ट से करने लगे हैं।

जी हां, 31 वर्षीय यह महिला कैलिफोर्निया की रहने वाली है। वह एक टैटू आर्टिस्ट हैं। वह कई साल से इंसानों का खून पीती आ रही हैं। ये बात मिशेल ने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताई थी। इसके अलावा मिशेल को बड़े अजीब-अजीब तरह के शौक हैं।
मिशेल को इंसानों के खून के साथ जानवरों का खून पीना भी पसंद है। महज एक हफ्ते में वह तकरीबन 36 लीटर खून पी जाती है। जब मिशेल से उनकी इस अजीबोगरीब आदत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब वह 18 साल की थीं तो डिप्रेशन का शिकार हो गई थी।
इसके बाद से उनके व्यवहार में काफी बदलाव आ गए। वह खुद को चोट पहुंचाने लगी। एक दिन हाथ से खून निकल रहा था तो उसने अपना ही खून चूस लिया। उसे इसका स्वाद इतना अच्छा लगा कि वह रोज ऐसा करने लगीं।
बस उस दिन के बाद से वह रोजाना खून पीने लगी। उसे यह आदत पड़ गई। अब मिशेल लोगों का खून पीने के लिए उनके शरीर में नीडल लगाती हैं। अपने इस अजीब शौक के चलते वह मशहूर हो गई है। मिशेल के लिए यह बात बिलकुल नॉर्मल है।