अद्धयात्म

ये हैं आज के श्रेष्ठ चौघड़िए

worship-144663425126 दिसम्बर 2015 को शनिवार है। जानिए इस दिन के श्रेष्ठ चौघड़िए 
 
श्रेष्ठ चौघड़िए 
(जयपुर सूर्योदयानुसार) आज प्रात: 8.35 से प्रात: 9.53 तक शुभ तथा दोपहर 12.27 से सायं 4.19 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघड़िए हैं एवं दोपहर 12.06 से दोपहर 12.48 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
 
राहुकाल
प्रात: 9.00 बजे से प्रात: 10.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभ कार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
 
स्वस्ति
पौष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा शनिवार, संवत्-2072, शाके-1937, हिजरी-1437, तदानुसार 26 दिसम्बर 2015, आद्र्रा-नक्षत्र, ब्रह्म-योग, कौलव नाम-करण, चन्द्रमा-मिथुन राशि में।
 
ग्रह स्थिति
सूर्य व बुध-धनु, मंगल-तुला, गुरु-सिंह, शुक्र व शनि-वृश्चिक, राहु-कन्या व केतु-मीन में।
 
योग विशेष
त्रिपुष्कर योग अपराह्न 3.24 से।
 
व्रत-त्योहार
रसिक माधुरी जयन्ती तथा मेलाजोड़ तीन दिन का प्रारम्भ (पंजाब में)
 

Related Articles

Back to top button