एजेंसी / फिल्मों का रोचक इतिहास और उसकी खूबसूरती को जानना है तो इन फिल्म म्यूजियम में एक बार विजिट जरूर करें। इनमें पहुंचकर आप सिनेमा के कई रोचक पहलुओं से रूबरू होंगे।
चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम
बीजिंग स्थित ये दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म म्यूजियम है। इसे चाइनीज सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर 2005 में बनाया गया था। ये करीब 65 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 1500 फिल्म के प्रिंट और हजारों फोटोग्राफ्स मौजूद हैं। साथ ही 20 एग्जीबिशन हाॅल भी हैं। यहां हर साल दस लाख लोग आते हैं। म्यूजियम में सालभर आयोजन होते हैं।
हॉलीवुड म्यूजियम
लंदन फिल्म म्यूजियम
म्यूजियम ऑफ सिनेमा, फ्रांस
वर्ल्ड सिनेमा की राजधानी कहे जाने वाले हॉलीवुड के लिए समर्पित है ये म्यूजियम। ये हॉलीवुड सिटी में ही स्थित है। इसमें हॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों का प्रिंट, कैमरा, कॉस्ट्यूम और कई पुरानी चीजों का संग्रह है। चार मंजिला इस म्यूजियम के जरिए हॉलीवुड का इतिहास समझा जा सकता है। यहां हर साल पचास लाख लोग आते हैं।