पर्यटन

ये है इंडिया के 5 सबसे बेस्ट अम्यूज़मेंट पार्क, इंजॉय करना है तो यहाँ जाएं

फैमिली और फ्रेंड्स के साथ यदि आप किसी मज़ेदार जगह पर क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो मूवी या मॉल की जगह अम्यूज़मेंट पार्क जाने की प्लानिंग करें। यहां कब सुबह से शाम हो जाएगी आपको पता ही नहीं चलेगा।  वॉटर राइड्स, वंडर राइड्स के अलावा फाउंटेन शो, अलग-अलग तरह के गॉर्डन्स और यहां होने वाले म्यूजिकल शो का नजारा ही अलग होता है। आज आप को इंडिया के ऐसे 5 अम्यूज़मेंट पार्क्स के बारे में बताते हैं जहां आप किसी भी मौसम में खूब एन्जॉय कर सकते हैं-ये है इंडिया के 5 सबसे बेस्ट अम्यूज़मेंट पार्क, इंजॉय करना है तो यहाँ जाएं

वंडरेला अम्यूजमेंट पार्क, बैंगलुरू

बैंगलुरू के इस अम्यूजमेंट पार्क में आकर भी आप अपना पूरा दिन जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। यह पार्क 82 एकड़ में फैला हुआ है। यहां 60 अलग-अलग तरह के राइड्स के अलावा, लेज़र शो, वर्चुअल रियलिटी शो और इंडिया का सबसे बड़ा म्यूज़िकल फाउंटेन शो भी देखने को मिलता है। फैमिली और बच्चों के अलावा आप अकेले भी आकर बिल्कुल बोर नहीं होंगे।

वंडरेला अम्यूजमेंट पार्क, कोच्ची

इस अम्यूज़मेंट पार्क में एडवेंचरस वॉटर स्लाइड्स, रोलर कोस्टर और बच्चों के अलग-अलग गेमिंग जोन वाला ये फैमिली फ्रेंडली अम्यूजमेंट पार्क घूमना बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहेगा। 35 एकड़ वाली इस जगह में 56 थ्रीलर राइड्स हैं जिनके लिए सुरक्षा के खास इतंजाम किए गए हैं।

रामोजी फिल्मसिटी, हैदराबाद

रामोजी फिल्मसिटी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। रामोजी फिल्मसिटी दुनिया के सबसे बड़े फिल्म सिटी के तौर पर जाना जाता है। 2000 एकड़ में फैला ये थीम पार्क 1996 में बनकर तैयार हुआ था। हर साल लाखों की संख्या में यहां लोग घूमने आते हैं। यहां 50 शूटिंग फ्लोर और 500 से ज्यादा सेट लोकेशन हैं।  इसके अलावा कई दूसरे तरह के इवेंट्स, कॉन्फ्रेंस, पिकनिक के लिए भी ये काफी अच्छी जगह है। बच्चों के साथ वीकेंड एन्जॉयमेंट से अलग ये जगह हनीमून के लिए भी परफेक्ट है। घूमने-फिरने के साथ-साथ आप यहां होने वाले प्रोग्राम्स, डांस, राइड्स और शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

एस्सेल वर्ल्ड, मुंबई

मुंबई का एस्सेल वर्ल्ड, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े वॉटर पॉर्क में से एक है। जिससे इंडिया में अम्यूजमेंट पार्क की शुरूआत हुई थी। 42 एकड़ में फैली इस जगह में सिर्फ बच्चों ही नहीं बड़े और बड़े भी जमकर मस्ती कर सकते हैं।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

Related Articles

Back to top button