फीचर्ड

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 06 अक्टूबर को लखनऊ भ्रमण पर

1462092027_untitledलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के लखनऊ आगमन के सम्बंध में एक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर ने बताया कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 06 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री डा. भीमराव अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल और अवंतीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा प्रदेश कार्यालय जायेंगे। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि शाम चार बजे रक्षा मंत्री का अभिनन्दन समारोह सिटी मान्टेसरी स्कूल, विशालखण्ड गोमतीनगर लखनऊ में किया जायेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर प्रभारी शेष नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button