अजब-गजबमनोरंजन

रणवीर का दिल तोड़कर एक बार फिर रणबीर के साथ दीपिका बनाएंगी जोड़ी

मुंबई । फ़िल्मी दुनिया के सितारों के लिए ब्रेकअप और पैचअप काफी आम बात है।  जिसके चलते बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से कभी नहीं जोड़ते हैं।  बी टाउन का एक ऐसा ही हॉट कपल है जो अपने सारे गिले-सिकवे भूलकर एकसाथ काम करने को दोबारा तैयार है।  हम बात कर रहे हैं ग्लैमरस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ऐड करते आएंगे नजर

रणबीर और दीपिका जितना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्ख़ियों में रही।  फ़िल्मी गलियारों में कभी इन दोनों के प्यार के किस्से मशहूर थे।  दर्शकों को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी।  इन लव बर्ड्स ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया।  हालांकि ब्रेक के बाद इन दोनों ने एक का साथ पूरी तरह से छोड़ दिया।

लेकिन मानना पड़ेगा कि रणबीर और दीपिका दोनों बड़े प्रोफेशनल है।  एक बार फिर ये दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस बार ये कोई फिल्म में नहीं बल्कि एक ऐडवर्टाइज़मेंट में नजर आएंगे। दर्शकों को ये जोड़ी एक इस बार सिल्वर स्क्रीन पर तो नहीं लेकिन टीवी पर जरूर दिखाई देगी।

फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी हैं मगर, जल्द ही दोनों ऐड के लिए काम शुरू करेंगे। जहां एक तरफ़ रणबीर संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं वहीं मैडम दीपिका हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स के बाद संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती की शुरुआत करने वाली है।

Related Articles

Back to top button