उत्तर प्रदेशमनोरंजन

रणवीर की हुई दीप‍िका, मिला 30 मेहमानों को न्योता

मुंबई: बॉलीबुड के स्टार रणवीर सिंह – दीप‍िका पादुकोण 20 नवंबर को सात फेरे लेंगे.| जी हां फिल्मफेयर की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक ये शादी इटली में होगी| रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, कि – रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं| इस ड्रीम वेड‍िंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे| वहीं र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक दोनों ने शादी के लिए इटली में “लेक कोमो” का वेन्यू फाइनल किया है| बता दे आप को दीप‍िका-रणवीर से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल इटली के टस्कनी में सीक्रेट वेडिंग की थी|

वहीं दीप‍िका के करीबी ने बताया, “दीप‍िका को इटली बहुत पसंद है| इस वजह से एक्ट्रेस ने यहां डेस्ट‍िनेशन वेड‍िंग प्लान की है| दीप‍िका-रणवीर की शादी की डेट फाइनल होते ही दोनों स्टार्स को बधाइयां भी मिलने लगी हैं| ल‍िस्ट में सबसे पहला नाम कबीर बेदी का है| कहा जा रहा है कि शादी के बाद भारतीय मेहमानों के साथ मुंबई में जश्न मनाया जाएगा| रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड र‍िसेप्शन रखा जाएगा| वैसे दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है| लेकिन दोनों की ट्यूनिंग हमेशा स्पेशल रिलेशनशिप की गवाह रही है| खबरों की मानें तो ये कपल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं | “दीपवीर” के नाम से फैंस के बीच मशहूर कपल ने साथ में कई फिल्में की हैं| जिनमें गोलियों की रासलीला, रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल हैं| दीप‍िका-रणवीर की ड्रीम वेड‍िंग का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है| इस बारे में स्टार्स की तरफ से कोई बयान नहीं अाया है| लेकिन इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रणवीर ने शादी के बारे में कहा था| इन सब के बारे में मैं सोचता हूं|मैं जिंदगी और काम के बीच संतुलन रखने की कोशिश करता हूं| काम के साथ ये सब भी मेरे दिमाग में है| हाल ही में दोनों स्टार्स एक साथ छुट्टियां मनाने व‍िदेश पहुंचे थे| उनकी कई तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो चुकी हैं|

Related Articles

Back to top button