मनोरंजन

रणवीर ने पहली बार किसे किया ऐसा जबरदस्त किश

एजेन्सी/ 108805-ranveer-700मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस पोस्टर में वह अभिनेत्री वाणी कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। लिप लॉक वाली यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। रणवीर ने ट्विटर हैंडल पर अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। यह फिल्म नौ दिसंबर को रिजील होनी है। इसके जारी होने के बाद फिल्म में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गयी है।

पेरिस की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रेम कथा से आदित्य आठ साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उनकी निर्देशित आखिरी फिल्म शाहरूख खान के अभिनय वाली ‘रब ने बना दी जोड़ी’ थी।

रणवीर (30) ने अपने ट्विटर पेज पर फर्स्ट लुक जारी किया है और लिखा है, ‘आप पहली झलक चाहते थे, आपको मिल गयी। वाणी के साथ बेफिक्रे का फर्स्ट लुक जारी।’ वाणी (27) एक टोपी पहने हुये नजर आ रही है जिस पर ‘हू केयर्स मॉन अमोर’ लिखा हुआ है। फ्रांसीसी मुहावरे ‘मॉन अमोर’ का मतलब ‘मेरा प्यार’ होता है।

CflcbhfVAAAmidW‘बेफिक्रे- दोज हू डेयर टू लव’ नौ दिसंबर को प्रदर्शित होगी। आदित्य पहली बार रणवीर और वाणी को निर्देशित कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button