अपराधदिल्लीब्रेकिंग

राउज एवेन्यु कोर्ट के भीतर 38 साल की महिला से दुष्कर्म

नई दिल्ली : दिल्ली के राउज एवेन्यु कोर्ट के भीतर 38 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एडिशनल सेशन जज के यहां तैनात अर्दली पर महिला ने वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। बाद में देर शाम को आरोपी कल्याणपुरी निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला परिवार के साथ लालकुंआ के हौजकाजी इलाके में रहती है।

सोमवार दोपहर को वह कोर्ट में किसी काम से आई थी। इस बीच कोर्ट नंबर-308 में मौजूद अर्दली मदद के बहाने उसे कमरे में ले आया। वहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। महिला के बयान पर आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button