ज्ञान भंडारराज्य

राजगढ़ में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपित फरार

राजगढ़:  जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हारपुरा में रहने वाली महिला ने गांव के ही युवक पर बीती रात घर में घुसकर बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम मल्हारपुरा खुर्द में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार रात गांव का अनारसिंह पुत्र नारायणसिंह गुर्जर घर में घुस आया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। चिल्लाने पर आरोपित भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 457 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

Related Articles

Back to top button