उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजनीति में नेताओं के इन बयानों पर डालिए नज़र

दस्तक टाइम्स / एजेंसी

azam-06-10-2015-1444116091_storyimage (1)नई दिल्ली, दादरी कांड पर कई किस्म के बयान सामने आ रहे हैं। ताजा बयान भाजपा नेता साक्षी महाराज का है जिसमें उन्होंने कहा है कि गाय हमारी मां है और अपनी मां का अपमान हम सहन नहीं करेंगे। सपा नेता आजम खान ने कहा कि इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य है, अगर कश्मीर का मुद्दा वहां उठाया जा सकता है तो एक बेगुनाह इंसान के कत्ल का मामला क्यों नहीं उठाया जा सकता है?आजम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 करोड़ नौकरियां देनी थीं, वादे पूरे नहीं हो पा रहे तो गौमाता का सहारा ले रहे हैं।आजम ने कहा कि जिन जाहिलों को यूएन के ह्यूमन चार्टर का मतलब नहीं पता मैं उन्हें कोई जवाब नहीं देना चाहता।सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आजम खान सेक्युलर हैं, भारत के संविधान में भरोसा रखते हैं, आदित्यनाथ जैसे लोग तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में दरार पैदा करना चाहते हैं और सपा सरकार ऐसे लोगों को रोक रही है। वाराणसी एक पवित्र जगह है और वहां लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।वहीं भाजपा नेता साक्षी महाराज ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यूपी में मदद करने में भी भेदभाव किया जा रहा है।उन्होंने दादरी मामले पर कहा कि जैसे हमारी अपनी मां है, जैसे भारत मां है वैसे ही गौमाता है। हम गाय का अपमान बरदाश्त नहीं करेंगे।साक्षी महाराज ने सपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ये निंदनीय है।

Related Articles

Back to top button