उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजनीति में मौके पर सही बात वही कर सकता है जिसकी नीति-नीयत साफ हो : मुलायम

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
12-10 iसमाजवादी आन्दोलन के महानायक डा0 राममनोहर लोहिया की 49वीं पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ सहित सभी जिला मुख्यालयों पर सपा की ओर से श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन हुआ। लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट विक्रमादित्य मार्ग, लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लोहिया पार्क चैक तथा लोहिया अस्पताल गोमतीनगर स्थित डा0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। लोहिया ट्रस्ट और लोहिया पार्क स्थित डा0 लोहिया की प्रतिमाओं पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी माल्यार्पण किया। विशेष बात यह रही कि महामहिम राज्यपाल रामनाईक ने भी लोहिया पार्क पहुचकर डा0 लोहिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्री यादव ने कहा कि राजनीति में जनहित की नीति होती है। सही मौके पर सही बात वही कर सकता है जिसकी नीति-नीयत साफ हो। तंग दिल वाला बड़ा आदमी नहीं बनता है। डा0 लोहिया ने गैर कांगे्सवाद का नारा दिया था। मंहगाई, भ्रष्टाचार और सीमा पर खतरे के सवाल भी उन्होंने उठाए थे। लोकसभा में उन्होंने गैर बराबरी का सवाल उठाया था। श्री यादव ने कहा कि डा0 लोहिया गाव गरीब से जुडे थे। हमें उनके विचारों के प्रकाश में ज्यादा से ज्यादा लोगों का विश्वास लेकर अपनी नीतियों से देश की समस्याओं के समाधान का संकल्प लेना होगा। लोहिया ट्रस्ट में श्री शिवपाल सिंह यादव ने श्री दीपक मिश्र की पुस्तक समाजवादी वैदेशिक नीति ई-बुक का विमोचन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेताभगवती सिंह, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, रामगोविन्द चौधरी), राजेन्द्र चौधरी), अरविन्द कुमार सिंह गोप, एमएलसी डा0 मधु गुप्ता तथा पूर्व मंत्री शतरूद्र प्रकाश, अरूण सिंह, जयप्रकाश अंचल तथा नवाब खा, राजकिशोर मिश्रा, मुकेश शुक्ला,आदि सैकड़ों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button