अजब-गजब

राजनेता बनेगी सोनम कपूर

sonam kapoorमुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन पर राजनेता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्मकार अनिल कपूर उपन्यास ‘बैटल ऑफ बित्तौरा’ पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। बताया जाता है कि अनिल कपूर ने अनुजा चौहान के सुप्रसिद्ध उपन्यास बैटल ऑफ बित्तौरा के अधिकार खरीद लिये है और वह उस पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। बैटल फॉर बित्तौरा दो राजनेताओं के बीच प्रेम की कहानी है जो आपस में प्यार करते हैं लेकिन एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये अनिल कपूर ने अपनी सुपुत्री सोनम कपूर का चयन किया है वहीं सोनम कपूर के अपोजिट अभिनेता की तलाश की जा रही है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button