स्पोर्ट्स

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा

लखनऊ : लखनऊ की टीम ने देवरिया में गत 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित 35वीं सब जूनियर बालक व बालिका राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, तीन रजत व 10 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीतते हुए अपना दबदबा कायम किया। सब जूनियर वर्ग में अनुष्का साहू, गायत्री शुक्ला व आयुषी यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। हर्षिता सचान और अमोघ सोनी ने रजत पदक जीता जबकि अंजनेय पाठक, कुशाग्र त्रिपाठी, तरल सिंह, प्रांजली सिंह ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर वर्ग में सीतू यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सृष्टि मौर्या ने रजत पदक व प्राप्ति सिंह, रश्मि गुप्ता, विकास भारती, शिवान कुमार, अखिल शर्मा व प्रशान्त उपाध्याय ने कांस्य पदक जीता। लखनऊ सब जूनियर टीम के कोच मनोज कुमार सिंह व जूनियर टीम कोच शहजाद हुसैन तथा टीम मैनेजर विजय बाजपेई थे। यह जानकारी लखनऊ ताइक्वांडो संघ के सचिव सुभाष मौर्या ने दी।

Related Articles

Back to top button