स्वास्थ्य
रात में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शरीर बन सकता है रोगों का घर
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/10/eating_1475752593.jpeg)
![eating_1475752593](http://theachievertimes.com/wp-content/uploads/2016/10/eating_1475752593.jpeg)
कुछ लोग रात को सोते वक्त चिप्स, स्नैक्स जैसी चीजें खा लेते हैं। इन चीजों में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है जो नींद से जुड़ी समस्याएं दे जाता है।
अगर आप सोते समय दही खाते हैं तो संभल जाएं। रात में दही खाने से कई तरह के रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
सोते समय डार्क चॉकलेट खाना भी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें कैफीन पाया जाता है जो नींद को बुरी तरह प्रभावित करता है।
रात को सोने से ठीक पहले शराब पीना आपके लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। ये नींद के समय को कम कर देता है। इसमें बहुत अधिक कैलोरी होती है जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।