अजब-गजबउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

रामआसरे कुशवाहा सपा महासचिव पद से बर्खास्त

ram aलखनऊ  समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामआसरे कुशवाहा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। सपा महासचिव और प्रवक्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव की तरफ से जारी प्रेस नोट के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव रामआसरे कुशवाहा को उनके पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।
गौरतलब है कि कुशवाहा को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का भी दर्जा प्राप्त है। इससे पहले वो उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा की बेलगाम बयानबाजी और आये दिन सामने आने वाले नए विवादों के चलते पार्टी महासचिव के पद से बर्खास्त कर दिया है। हालांकि पार्टी का कहना है कि वे पार्टी के सदस्य बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button