उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

रायबरेली: प्रियंका ने अखिलेश सिंह के परिवार से मुलाकात की, सीएम योगी आये 1 बजे

रायबरेली । संप्रग की मुखिया और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पर आज राजनीतिज्ञों की निगाहें एक बार फिर रहेंगी। रायबरेली में मंगलवार को जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्य के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अपनी मां के संसदीय क्षेत्र में तीन कार्यक्रम हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रियंका के रायबरेली में मौजूदगी के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन की भी कड़ी परीक्षा होगी।

प्रियंका गांधी के आज राबयरेली में कार्यक्रम में तब्दीली की गई है। वह लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर करीब 9:30 बजे रायबरेली पहुंची। प्रियंका गांधी सीधा पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के गांव पहुंची। जहां पर विधायक अदिति सिंह से भेंट कर उनके पिता पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक व्यकत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन दिन में करीब एक बजे होगा।

प्रियंका गांधी करीब 9.30 बजे लालूपुर में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के घर पहुंचीं। वहां पर उनके पिता पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह से की मुलाकात। परिवार के साथ दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। प्रियंका वाड्रा ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा और कहा कि हम सब आपके साथ हैं।

अमावां ब्लॉक अन्तर्गत लालूपुर गांव में सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पहुंच गईं। वहां पांच बार के सदर विधायक रहे अखिलेश सिंह के परिजनों से मिलीं। पूर्व विधायक की बेटी व मौजूदा सदर विधायक अदिति सिंह से उन्होंने करीब 30 मिनट बातचीत की। दुख की घड़ी में साथ रहने की बात दोहराई। उसके बाद वे वहां से भुएमऊ गेस्ट हाउस चली गईँ। प्रियंका वाड्रा करीब 47 मिनट के अपने कार्यक्रम में मीडिया से दूर रहीं।

वह एक बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। दोपहर एक बजे आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री लालगंज, ऐहार के लिए रवाना होंगी। इस दौरान वह 1.45 रेलकोच के बाहर निगमीकरण के विरोध में धरने पर बैठे रेलकोच फैक्ट्री के कर्मचारियों के विरोध में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा आंदोलनरत रेल कर्मियों के साथ वार्ता करने के बाद दिन में तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ एक बजे पुलिस लाइंस आ जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से से नेहरू नगर जाएंगे और रानाबेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहां से शहीद चौक पर पहुचेंगे। यहां भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद फिऱोज गांधी सभागार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

नहीं होगा आमना-सामना

आज जब सीएम योगी आदित्यनाथ फीरोज गांधी आडिटोरियम में होंगे, उस वक्त प्रियंका गांधी का काफिला सिविल लाइंस से मामा चौराहा होते हुए लालगंज के लिए निकलेगा। शहर के भीतर रूट डायवर्ट किया गया है। एक ही समय में दोनों शख्सियतें शहर में तो होंगी लेकिन उनका आमना-सामना नहीं होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ राना के भाव समर्पण समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश और केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर बोलेंगे। प्रियंका रेलकोच में निगमीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों के पक्ष में अपनी बात रखेंगी। यह कारखाना उनकी मां सांसद सोनिया गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। माना जा रहा है कि प्रियंका मुखर होकर केंद्र सरकार पर शब्द बाण छोड़ेंगी।

मुख्यमंत्री को भेंट करेंगे 18वीं सदी का सिक्का

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज रायबरेली दौरे में 18वीं सदी का सिक्का भेंट किया जाएगा। यहां पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि उनके पास अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 1818 में चलने वाले सिक्का है। मौजूदा समय में भले ही इसकी कोई कीमत न हो, लेकिन भारत की प्राचीन संस्कृति को दर्शाता यह सिक्का अमूल्य है। ब्रिटिश जमाने में चलने वाले तांबे व पीतल के एक-एक सिक्के को दिखाते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर ङ्क्षसह ने कहा कि सिक्के में एक तरफ वर्ष 1818 के साथ अंग्रेजी शब्दों में ईस्ट इंडिया कंपनी लिखा है। उसी के मध्य में अंग्रेजी में ही यूकेएल वन आना (एक आना) लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता समेत हनुमान का चित्र बना है। अंग्रेजों के समय भी चलने वाले सिक्के पर रामदरबार का चित्र बना होना। अयोध्या में राम मंदिर होने व भगवान की महिमा को अंग्रेजों द्वारा भी मानना दर्शाता है। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दौरान वह एक सिक्का उन्हें भेंट करेंगे। दूसरा सिक्का प्रधानमंत्री को भेंट करने की उन्होंने इच्छा जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button